पूर्णिया में निगरानी की टीम ने फिर एक घूसखोर कर्मी पर कार्रवाई की है। निगरानी ने पूर्णिया जिलान्तर्गत के धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल के प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक(बीसीएम) सुशील कुमार को 20 हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। ड्यूटी के एवज में 50 हज़ार की मांग की गई थी। बीसीएम सुशील कुमार को उसके कार्यालय से गिरफ्तार किया गया।
![]()
ड्यूटी के एवज में 50 हजार की थी मांग, 20 हजार में डील तय
मामले पर निगरानी विभाग डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व वाली टीम के द्वारा कार्रवाई की गई हैं। निगरानी के डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि धमदाहा सिंघारा पट्टी के आशा रानी कुमारी से 16 जुलाई को बीसीएम सुशील कुमार ड्यूटी के एवज में 50 हजार रुपया की मांग की गई थी। लेकिन 20 हजार पर डील तय हुआ था। जिसको लेकर आशा रानी कुमारी ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी।

बीसीएम को 20 हजार घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार
शिकायत के बाद निगरानी के आवेदन का सत्यापन किया गया तो सही पाया गया। निगरानी विभाग के डीएसपी अरुण पासवान ने बीसीएम सुशील कुमार को कार्यालय में 20 हजार घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। फिलहाल गिरफ्तार बीसीएम सुशील कुमार को निगरानी विभाग की टीम पटना ले जाने की तैयारी में हैं। पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।



