राजधानी एक्सप्रेस से क’टकर युवक की मौ’त:पुलिस ने श’व को ब’रामद कर पो’स्टमार्टम के लिए भेजा

बेगूसराय में रेलवे ट्रैक पर से एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। घटना बखरी रेलवे स्टेशन से करीब 3 किलोमीटर पूर्व दोमुंहा पुल के समीप की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात को राजधानी ट्रेन से कटने के कारण युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बखरी पुलिस और जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। हालांकि शव के क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, नहीं हो सकी है पहचान | Youth dies after being hit by Rajdhani Express in Begusarai, Police recovered the body and sent

शव की पहचान नहीं होने के कारण यह अनुमान लगाना कठिन हो रहा है कि व्यक्ति की हत्या की गई है या ट्रेन से कटकर मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजकर आगे की छानबीन में जुट गई है। दरअसल मृतक के पास से किसी भी तरह का पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होने से पुलिस को शिनाख्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बखरी थाना के चौकीदार ने बताया कि शव को स्टेशन से करीब 3 किलोमीटर पूरब पुराना पुल के समीप बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि युवक की ट्रेन से कटने के कारण मौत हो गई है। बहरहाल बखरी थाना की पुलिस और जीआरपी पुलिस विभिन्न एंगलों से पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.