भागलपुर : TMBU में छात्रों ने भैंस के आगे बजाया बीन

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को लगातार सातवें दिन छात्र संगठनों और कर्मचारी संगठनों का आंदोलन जारी रहा छात्र राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता प्रशासनिक भवन के गेट पर धरना पर बैठे रहे वहीं कर्मचारी टीएनबी कॉलेज। मारवाड़ी समेत सभी कॉलेजों में धरना देते रहे प्रशासनिक भवन में छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से भैंस के आगे बीन बजाने मुहावरा पर प्रदर्शन किया भैंस की गले मे राज्यपाल ,मुख्यमंत्री और प्रभारी कुलपति का नाम चिपका कर उसके सामने बीन बजाई।

प्रभारी कुलपति के यूनिवर्सिटी नहीं आने को लेकर छात्र राजद ने किया प्रदर्शन  | In TMBU students played bean in front of buffalo] Student RJD  demonstrated for not coming to the University

प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय का कामकाज ठप है वही कॉलेजों में पढ़ाई लिखाई भी बंद है। प्रभारी कुलपति हनुमान प्रसाद का कोई अता पता नहीं है वह बीते 8 माह से विश्वविद्यालय नहीं आए हैं उनके पास बी आर ए मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय का भी प्रभार है। छात्रों का कहना है यहां टीएमबीयू की स्थिति मरणासन्न जैसी हो गई है। हनुमान जी संजीवनी बूटी लेकर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं जिसके कारण विश्वविद्यालय में सन्नटा पसरा हुआ और सारा कार्य ठप है। वही छात्र राजद के नेताओं ने कहा कि जबतक स्थाई कुलपति की नियुक्ति नही होती है तबतक अनवरत धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

राजभवन की ओर से टीएमबीयू में तीन साल से स्थाई कुलपति नही दिया गया और हाल में आठ माह पहले बनाये गए प्रभारी कुलपति हनुमान पांडेय जो मात्र चार दिन भी विश्वविद्यालय नही आए जिसको लेकर विश्वविद्यालय का सारा काम ठप छात्र परेशान है जिसको लेकर छात्र संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

छात्र के प्रोटेस्ट को लेकर टीएमबीयू के प्रतिकुलपति रमेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति नही होने से विश्वविद्यालय में समस्या उतपन्न हुई है जिसको लेकर कई परीक्षाओं को टाला गया और कई कार्य बाधित हुआ है । वही छात्रों का आंदलोन विश्वविद्यालय को बंद करा कर ये तरीका गलत है छात्र अपना प्रोटेस्ट करें लेकिन विश्वविद्यालय का बन्द न कराएं। वही बताया कि करीब दो हजार डिग्रियां को प्रभारी कुलपति से हस्ताक्षर करा कर लाया गया है जो जल्द वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading