मुजफ्फरपुर में अधीक्षक और इंस्पेक्टर पर परिवाद दायर:अ’वैध रूप से श’राब की बिक्री और निर्दोषों को सा’जिश के तहत जेल भेजने का आ’रोप

मुजफ्फरपुर के उत्पाद अधीक्षक संजय राय और इंस्पेक्टर कुमार अभिनव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। पहले होमगार्ड के जवानों ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया और DM से शिकायत की। अब अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने इनदोनों के खिलाफ परिवाद दायर कराया है। जिसमे अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री करना तथा निर्दोष लोगों को पकड़कर भयादोहन कर जेल भेजने का आरोप लगाया है।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

अधिवक्ता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उत्पाद विभाग द्वारा पूरे जिले भर से 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमे दो महिला और 3 पुरुष भी थे। जो अधिवक्ता के परिचित थे। उन्होंने कहा कि इनलोगों के पास से कोई शराब बरामदगी नहीं हुई थी। वे जब उत्पाद थाना पर मिलने गए तो वहां मौजूद जवानों ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक और इंस्पेक्टर मिलकर साजिश के तहत इन्हें फंसा रहे हैं।

पूर्व से जो शराब थाना में जब्त है। उसी में से एक दो बोतल निकालकर इनलोगों के पास से बरामदगी दिखाकर जेल भेजा जाता है। अधिवक्ता ने कहा कि 24 घन्टे से अधिक तक हिरासत में रखने के बावजूद आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया गया था। ये गैरकानूनी है। इसी को लेकर उन्होंने परिवाद दायर कराया है। कोर्ट ने इसकी सुनवाई 30 जुलाई को रखी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading