रे’प करने में वि’फल होने पर मा’री चा’कू:ग्रामीणों ने पकड़ा तो अपना भी हाथ का’टा

सीतामढ़ी में नाबालिग से दुष्कर्म करने का प्रयास में विफल होने पर आरोपी युवक के द्वारा लड़की के ऊपर चाकू से वार किया। फिर लोगों ने जब पकड़ा तो खुद को भी तरहटी पर भी चाकू मार ली। दरअसल, पुपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से एक 24वर्षीय युवक दुष्कर्म का प्रयास किया। जब आरोपी युवक इस कार्य में विफल हो गया तो पहले नाबालिग के चेहरे पर मारपीट की।

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म » Inbcn News

फिर भी लड़की का विरोध जारी रहा तो युवक ने अपने जेब से चाकू निकाला और लड़की के चेहरे और जिस्म पर चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद लड़की चिल्लाने लगी। शोर की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के काफी लोग जुट गए और लड़के को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को जैसे ही पकड़ा की उसने अपने आप के हाथ चाकू से काट लिया। वही ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में ले लिया।

वही मौके पर पहुंचे पुलिस एएसआई प्रदीप झा ने बताया की आरोपी युवक के पास से बाइक की चाबी और एक चालू बरामद किया गया है। इस संबंध में पीड़िता के द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी युवक की पहचान झझिहट गांव निवासी मो. स्लाउद्दीन के पुत्र आसिफ रजा के रूप में को गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.