बिजली से 10 की मौ’त:पटना समेत पूरे बिहार में हल्की बारिश का अनुमान, मुजफ्फरपुर-दरभंगा में वज्रपात का अलर्ट

बिहार में आकाशीय बिजली से पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हुई है। अगले 24 घंटे के लिए पूरे बिहार में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन हल्की बारिश का ही पूर्वानुमान है। दिन भर मौसम बदला बदला रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

आसमान में छाए बादल।

मौसम विभाग ने पटना सहित पूरे बिहार में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश की भी संभावना है। शनिवार को मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, वैशाली, सारण, सीवान और मधुबनी जिले में अच्छी बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं के तेज गति से बहने से अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी देखी जा सकेगी।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को मुजफ्फरपुर और दरभंगा जिले के कुछ भागों में अगले 3 घंटों में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।

बिहार के कुछ जिले में शुक्रवार को भी बारिश नहीं हुई थी। भागलपुर सहित आसपास के जिलों के ज्यादातर भागों मे शुक्रवार को भी बारिश न होने से लोग बारिश का इंतजार ही करते रह गए। भागलपुर और आसपास के इलाकों में आज शनिवार को हल्की तो वहीं रविवार को मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार ऐसे मौसम में वज्रपात का खतरा बढ़ जाता है। पिछले 24 घंटों मे वज्रपात से गोपालगंज में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं भोजपुर में दो और लखीसराय, सीवान एवं कटिहार में एक-एक शख्स ने दम तोड़ दिया। मौसम विभाग हमेशा बरसात के समय ठनका और वज्रपात से बचने के उपाए और दिशा निर्देश जारी करता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading