किचन में रखा LPG सिलेंडर कभी भी ले सकता है जा’न, बिहार में जरा सी गैस लीकेज हुई और तीन…

पटना : बिहार के सासाराम से एक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि जिस समय सिलेंडर फटने की यह घटना हुई, उस समय गैस चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा था। अचानक सिलेंडर में लीकेज हुई और चूल्हे की आग तुरंत सिलेंडर तक पहुंच गई। अचानक आग तेजी से फैल गई और दो लोगों को चपेट में ले लिया। जब घर के एक सदस्य ने आग का गोला बने सिलेंडर को बाहर निकालने की कोशिश की तो वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। तीनों का इलाज अस्पताल में जारी है। अभी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

LPG price hiked by ₹50 per cylinder in Delhi आज से बिगड़ जाएगा आपकी रसोई का  बजट, LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें कितना - News Nation

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सासाराम के दलेलगंज इलाके की है। जहां राधिका कुवंर अपनी किचेन में गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर में लीकेज हुआ और चुल्हा का आग सिलेंडर तक पहुंच गया। जिसको राधिका बुझा रही थी की उसके कपड़ों ने भी आग पकड़ ली। मां के कपड़ों में आग देखकर बचाने आई बेटी भी इसकी चपेट में आ गई।

दोनों को आग की चपेट में आता देख कृष्णा कुमार भी किचन में पहुंचा और सिलेंडर को निकाल घर से बाहर करने में वह भी बुरी तरह झुलस गया। हालांकि, गैंस सिलेंडर में लगी आग के बाद उसे बाहर जरूर फेंक दिया गया। लेकिन इस दौरान तीनों लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार सभी की हालत गंभीर है।

इन घटनाओं से कैसे बचें

1. सिलेंडर को हमेशा चूल्हे से थोड़ी दूरी पर रखे

2. सिलेंडर का पाइप और रेगुलेटर चेक करते रहें

3. अगर जरा भी लीकेज की शिकायत है तो हल्के में ना लें

4. अगर बदबू आ रही है तो तुरंत गैस बंद करें

5. गैस लीक हो गया है तो तुरंत दरवाजे-खिड़की खोल दें

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading