सीतामढ़ी डीपीएस स्कूल:व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर छात्र की पि’टाई, परिजनों ने शिकायत की

सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीपीएस स्कूल लग्मा में एक छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। दरअसल आठवीं क्लास के सेशन बी में पढ़ने वाले छात्र शुभम के द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। उस ग्रुप में क्लास टीचर के अलावे शुभम के क्लास के फ्रेंड्स के शामिल है। इसमें एक छात्र ने एब्यूज्ड शब्द लिख दिया।

हथियार के साथ 3 जिंदा कारतूस बरामद, मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त | 4 person  arrested in siwan; bihar bhaskar latest news - Dainik Bhaskar

इसकी सजा स्कूल के शिक्षकों ने शुभम को दी है। स्कूल के शिक्षकों की मार से जख्मी शुभम ने बताया कि उसकी गलती बस इतनी है कि पढ़ाई को लेकर एक दूसरे को शेयर करने के लिए उसने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। बेवजह टीचर द्वारा उसे बेरहमी से पीटा गया।शुभम को इलाज के लिए परिजनों के द्वारा डुमरा पीएचसी लाया गया। जहां उसका इलाज कराया गया है। इस संबंध में शुभम की बहन नेहा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा यह बताया गया कि शुभम ने एक लड़की के साथ भी छेड़खानी व ह्रास करने का आरोप लगाया है।

लेकिन, जब संबंधित लड़की से बात की गई तो उसने ऐसी किसी भी बात से इंकार कर दी। जिसके आरोप में छात्र को स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया है। शुभम की मां रागिनी झा ने बताया कि स्कूल में जब वह पहुंची तो दोनों को शुभम से मिलने तक नहीं दिया गया। स्कूल प्रिंसपल और क्लास टीचर के द्वारा मारपीट करने के बाद 5घंटे तक रूम में बंद रखा। छात्र शुभम के कान पर जख्म के गहरे निशान भी है।

पीड़ित छात्र ने बताया कि पहले क्लास टीचर विकास पांडे और फिर प्रिंसिपल बादल सिंह ने उसे रूम में बंद कर मारपीट की। इस संबंध में स्कूल संचालक प्रिंसिपल बादल सिंह ने बताया कि शुभम की पिटाई की बात झूठ है।शुभम द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। जिसमें कई लड़कियों को भी जोड़ा गया था। और गंदे मैसेज किए गए थे। जिसके कारण उसे सस्पेंड किया गया है। एक लड़की ने भी शुभम पर प्रपोज करने का आरोप लगाया था। शिक्षक ने कहा की लड़की के लिखित आवेदन पर कारवाई की गई है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.