बारिश के बाद 24 घंटे में चार डिग्री गिरा दिन का तापमान

मुजफ्फरपुर। बारिश के बाद मौसम सुहाना होने के साथ तापमान में भी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।

 

धूप में तल्खी भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। 11.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चली। लोगों को पिछले दिनों की तुलना में कम गर्मी महसूस हुई।

इधर,रात के न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गयी है। इसमें 24 घंटे में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के रिकार्ड के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.