सावन मिलन समारोह में मेंहदी प्रतियोगिता:महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हिस्सा

शेखपुरा जिले के बरबीघा शहर स्थित माहुरी मंडल पंचायत भवन में बीती रात्रि सावन मिलन समारोह में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा ली।जिसमें इस समाज से जुड़ी नगर की कई महिलाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता के साथ कई तरह के मनोंरजन खेल का भी आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में एक से बढ़ कर एक नक्काशी अपने हाथों पर उकेर रखी थी।हरे रंग के परिधान एवं श्रृंगार के साथ पहुंची महिलाओं के कारण पूरा आयोजन स्थल ही सावन की हरियाली सा प्रतीत हो रहा था।

माहुरी मंडल महिला समिति की सचिव गुंजा चरण पहाड़ी के सावन का महीना झुलावे चित चोर।धीरे झूलो राधे पवन करे शोर।मनवा घबराये मोरा बहे पूरवैया,झूला डाला है नीचे कदम्ब की छैयां जैसे गीतों से आयोजन में चार चांद लग गए।वहीं महिला समिति की अध्यक्ष रश्मि भदानी के द्वारा आयोजित मनोरंजन खेलकूद प्रतियोगिता भी काफी मजेदार रहा।नृत्य प्रतियोगिता में जहाँ रूबी वैश्कियार,प्रीति भदानी,सुषमा वैश्कियार ने अपना जलवा दिखाया।वहीं म्यूजिकल चेयर एवं गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में ममता साह एवं रिंकी सेठ को पुरस्कृत किया गया।

देर शाम तक आयोजित इस मिलन समारोह में बच्चे बच्चियों ने भी अपने अपने कला का प्रदर्शन किया।इस आयोजन में सोनी भदानी,रीना लोहानी,मोनी वैश्कियार,अनिता,रूबी बरपुरिया सहित काफी संख्या में महिला उपस्थित थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.