गंडक पुल पर दोनों तरफ से घिरा श’राब त’स्‍कर, फिर उठाया खौ’फनाक कदम

गोपालगंज : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, फिर भी प्रदेश में दारू की तस्‍करी होने की खबरें सामान्‍य तौर पर आती रहती हैं. गोपालगंज जिले में शराब की तस्‍करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक तस्‍कर ने जब पुलिस को आते देखा तो उसने 60 फीट की ऊंचाई से गंडक नदी में छलांग लगा दी. यह देखते हुए पुलिसकर्मी हरकत में आए और उसे बचाने के लिए रेस्‍क्‍यू अभियान चलाया. तकरीबन 5 घंटे तक राहत एवं बचाव कार्य चलाने के बाद तस्‍कर को बचाया जा सका. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है.

बिहार में शराब तस्‍कर ने गंडक नदी में छलांग लगा दी, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया. (न्‍यूज 18 हिन्‍दी)

 

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में पुलिस से बचने के लिए एक शराब तस्‍कर ने 60 फीट ऊंचे डुमरिया पुल से गंडक नदी में छलांग लगा दी. घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर डुमरिया पुल की है. पुलिस ने तकरीबन 5 घंटे तक रेस्क्सू ऑपरेशन चलाकर तस्कर की जान बचा ली. गिरफ्तार शराब तस्कर को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी शराब तस्कर की पहचान पूर्वी चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव निवासी मोहन सोनी के रूप में की गई है.

महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि पुलिस वाहन गश्ती में निकली थी. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि यूपी से एक कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर तस्कर पूर्वी चंपारण जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने कार सवार शराब तस्कर का पीछा करना शुरू कर दिया. इस दौरान डुमरिया पुल पर दोनों तरफ से पुलिस ने शराब तस्कर की कार को घेर लिया. पुलिस को देख शराब तस्कर ने पकड़े जाने के डर से डुमरिया पुल से ही गंडक नदी में छलांग लगा दी.

Liquor Smuggling

कूदते ही नदी में बहने लगा आरोपी शराब तस्‍कर

गंडक नदी में पानी अधिक था, लिहाजा शराब तस्कर नदी की तेज धार में बहने लगा. पुलिस ने तुंरत स्थानीय गोताखोरों की मदद ली और नदी में डूब रहे शराब तस्कर को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया. करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद शराब तस्कर मोहन सोनी को गंडक नदी से बाहर निकाला गया. पुल से नदी में छलांग लगाने के कारण मोहन को चोट लगी थी. यह देखते हुए पुलिस ने उसे ईलाज के लिए सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया था. पुलिस के मुताबिक, कार से 198 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है. इस मामले में उत्पाद कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading