स्टूडेंट्स बोले- तिलकामांझी विवि के लापता कुलपति को खोजो:9वें दिन लटका रहा ताला

भागलपुर का तिलकामांझी विश्वविद्यालय लगातार 9वें दिन बंदी की भेंट चढ़ा। छात्र राजद ने पिछले 9 दिनों से स्थाई कुलपति की मांग पर विश्वविद्यालय में ताला लटका रखा है। ऐसे में छात्र राजद ने प्रदर्शन के 9वें दिन विश्वविद्यालय कैंपस में प्रभारी कुलपति हनुमान पांडे के लापता होने का पोस्टर लगा दिया। आक्रोश में आकर छात्रों ने बिहार सरकार,राज्यपाल फागू चौहान और हनुमान पांडे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पिछले दिन भी विश्वविद्यालय में जमकर बवाल हुआ था। यहां तक की अंगक्रांति सेना के छात्रों ने प्रतिकुलपति के ऊपर मोबिल भी फेंक दिया था।

स्टूडेंट्स बोले- तिलकामांझी विवि के लापता कुलपति को खोजो: 9वें दिन लटका रहा  ताला, छात्र राजद का प्रदर्शन जारी; यूर्निवर्सिटी का कामकाज ठप ...

आज के प्रदर्शन के दौरान छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि पिछले 8 महीने से कुलपति लापता है। विश्वविद्यालय में कभी गलती से भी नही आते है। उन्हें फर्क ही नहीं परता कि छात्र का भविष्य खराब हो रहा है। इसीलिए हमने लापता कुलपति को खोजने के लिए ये पोस्टर लगाया है।

9 दिनों से विश्वविद्यालय में हमलोग धरना दे रहे हैं। लेकिन किसी को कोई फर्क नही पर रहा है। सब अपने में मस्त है। सरकार का विश्वविद्यालय के प्रति ये उदासीनता अच्छी नहीं है। विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति करनी चाहिए ताकि छात्रों का भविष्य अंधकार से उजाले की तरफ जाए।

बीते कुछ दिन पहले इस तालाबंदी को लेकर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर रतन मंडल ने भागलपुर एसएसपी से सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने आवेदन के जरिए ये मांग की थी कि दल बल भेज कर तालाबंदी खत्म कराया जाए। लेकिन अब तक तालाबंदी खत्म नहीं की गई है। इससे विश्वविद्यालय के सारे काम काज ठप हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading