समस्तीपुर में रे’प पी’ड़िता के घर पहुंचे पप्पू यादव:परिजनों से कहा-आ’रोपी को जिं’दा ज’ला देते

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय दलित बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले की जानकारी मिलने के बाद जाप नेता पप्पू यादव पीड़िता से मिलने उसके घर पहुंचे। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

इस दौरान पप्पू यादव ने समस्तीपुर एसपी हृदय कांत से फोन पर बातचीत की। साथ ही इस मामले में नामजद आरोपी रोसरा प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख राजा सिंह को अविलंब गिरफ्तारी करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह जंगलराज की सरकार है, जहां दलित पिछले बेबस लोगों की आवाज को सिर्फ दबाने का काम करती है घटना के करीब 21 दिन हो चुका है परंतु अब तक इस मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ डालकर बैठी हुई है। और आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पप्पू यादव ने जब मीडिया को संबोधित कर रहा था तो कैमरे के पीछे एक महिला हंस पड़े जिस पर पप्पू यादव ने इस समाज में दलित पिछड़ा लोगों के साथ हो रेप की घटना पता है। अगर पप्पू यादव की बेटी होती तो उसे जिंदा रहने का राइट नहीं था। उसे जिंदा जला देता, साथी पप्पू यादव पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपए का आर्थिक सहायता किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.