कैमूर में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम की है। सुबह सदर अस्पताल में शव आने पर मामले का खुलासा हुआ।

मृतकों में रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौडा गांव निवासी चंदन कुशवाहा (25), चैनपुर थाना के परसियां निवासी लालती देवी (42), भभुआ के सोहन के महुअत गांव के रहने वाले मंटू पासवान (35) और चौथी घटना भभुआ प्रखंड के रामपुर गांव निवासी संतोष कुशवाहा (37) शामिल है। सभी बारिश के दौरान घर से बाहर थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ।

इधर, परिवार के लोग कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव को लेकर सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे, जहां बारी-बारी से सभी का पोस्टमाॅर्टम किया गया। दरअसल, मौसम विभाग ने सोमवार की सुबह ही बिहार के 20 जिलों को अलर्ट किया था।




