रोहतास में ठनका गिरने से एक की मौ’त:एक ही परिवार की दो महिलाएं चपेट में आई

रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के भदोखरा गांव में में मंगलवार रात आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों महिलाएं एक ही परिवार की बताई जाती है। बताया जाता है कि महेन्द्र साव की पत्नी बिफनी देवी एवं राजेश साह कीउ पत्नी सीमा देवी रात में घर लौट रही थी।

रोहतास में ठनका गिरने से एक की मौत - Dainik Bhaskar

इस बीच बारिश होने लगी, और अचानक आकाशीय बिजली गिरी और दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गई। जानकारी मिलने पर परिजन दोनों को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तिलौथू ले गए, जहां बीफनी देवी 45 साल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सीमा देवी को प्राथमिक चिकित्सा के बाद सदर अस्पताल, सासाराम रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। इधर मौत के बाद महेंद्र साह के परिवार में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

शव को परिजनों को सौंपा

जबकि जिले के डेहरी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पहलेजा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम ठनका गिरने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक बारिश में पहलेजा रैक प्वाइंट ट्रेन के बोगी के उपर लगे तिरपाल को खोल रहा थाए इसी क्रम में अचानक आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने चालक की मौत हो गई।

मृतक चालक मनोज कुमार यूपी के गाजीपुर का निवासी था, जो अपने ट्रक को लेकर पहलेजा रैक प्वाइंट पर आया थाए यहां से चावल लोड कर उसे वापस गाजीपुर जाना था। बुधवार सुबह मृतक के परिजन गाजीपुर से पहुंचे, तो शव उन्हें सौंप दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading