बेगूसराय में नाइटी पहन चोर ने 70 लाख उड़ाए:पहले की रेकी फिर घर में घुस जेवरात और नगद ले गए

बेगूसराय में मंगलवार रात चोरों ने 70 लाख के जेवरात एवं नगदी पर अपना हाथ साफ किया। चोरी की यह घटना नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या बारह अंतर्गत हर्रख गांव में घटी। जहां देर रात घर में परिवार के सदस्य सो रहे थे। तभी रात 1 बजे दो चोर घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान सबसे अजीबोगरीब बात ये रही कि चोरों ने नाइटी पहन कर चोरी की। चोर ने लड़की के भेष में पहले घर का निरीक्षण किया फिर मौके देखकर अंदर घुस 70 लाख के जेवरात और नकद पर हाथ साथ किया।

begusarai thief entered the house wearing nightie took away revolver along  with cash and jewelry | बेगूसराय में नाइटी पहन घर में घुसा चोर, कैश और गहने  सहित रिवॉल्वर भी ले उड़ा

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि हम सभी घर में सो रहे थे। तभी रात 1 बजे दो चोर घर के पास आए। उसमें से एक चोर गली में पर ही खड़ा रहा तो वहीं दूसरे ने पहले 3 से 4 राउंड घर का निरीक्षण किया। जब चोर को पूरी तस्लली मिल गई तब वह घर के अंदर घुसा और अलमारी में रखे जेवरात और नगद लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी में देने के लिए जेवरात खरीद कर घर में जमा रखा था। वह पेशे से चप्पल का डिस्ट्रीब्यूटर है। ऐसे में चोरी ने उसे सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है।

इधर, पुलिस ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर हमने मामले की जांच की है। बाकि आगे की कार्रवाई में जुट गए है। चोरों ने लड़की के लिवास में इस चोरी को अंजाम दिया है। जिसके वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच चल रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading