पटना। जे’ल में बंद पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन को एक मामले में बरी हो गए है। हालांकि आनंद मोहन अभी भी जे’ल में है। उनके ऊपर 31 साल पहले एक मुकदमे हुआ था। आनन्द मोहन के बरी होने पर उनके प्रशंसकों में काफी खुशी है।
जब कोर्ट में आनंद मोहन के बरी होने की खबर आई तो उनके प्रशंसक लगे कोर्ट में ही मिठाई बांटने। कोर्ट ने आनंद मोहन को साक्ष्य के अभाव में बरी किया है। लेकिन फिलहाल वह अभी भी जे’ल में रहेंगे।
31 साल पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन के ऊपर एक मु’कदमा किया गया था। एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट एडीजे- 3 विकास कुमार सिंह ने वर्ष 1991 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उ’ल्लंघन के मामले में दर्ज एक मु’कदमे में अभियोजन पक्ष द्वारा आ’रोप साबित नहीं किए जाने और साक्ष्य के अभाव में पूर्व सांसद आनंद मोहन को बरी कर दिया।
पूर्व सांसद आनंद मोहन ने अपने ऊपर लगे आ’रोप को गलत बताया और इसे सच्चाई की जीत कहा। इसे लेकर उन्होंने न्यायालय का प्रति आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में कोर्ट परिसर में उपस्थित समर्थकों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। आनंद मोहन ने कहा कि जल्द सभी आ’रोपों से मुक्त होकर जे’ल से बाहर आएंगे और मुख्य धारा की राजनीति से जुड़कर बिहार में परिवर्तन करेंगे।

