औरंगाबाद में महिला को ईंट से कू’चा:घर में सो रही थी, भैंसुर ने जा’नलेवा ह’मला कर दिया

औरंगाबाद में घटना बुधवार की मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्शननगर गांव की है, जहां सोती हुई महिला पर उसके भैंसुर ने ईंट से हमला कर दिया। इसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद गांव में हंगामा हो गया। हमले के बाद ग्रामीणों ने आननफानन में महिला को मदनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला का इलाज किया।

महिला ने न्याय की गुहार लगाई। - Dainik Bhaskar

घायल महिला की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्शननगर गांव निवासी सिकंदर रजक की 32 वर्षीय पत्नी के रुप में हुआ है। घायल महिला सुनीता देवी ने कहा कि मेरे पति और भैंसूर जितेंद्र रजक में जमीनी विवाद चलता रहा आ रहा है। मेरे पति दिल्ली में रहते हैं लेकिन आज सुबह भाभी से छोटी सी बात पर कहा सुनी हो गई तो मेरे भैंसूर जितेंद्र रजक और उनकी पत्नी मीना देवी ने ईट लेकर हमला कर दिया ।

इस घटना के बाद महिला ने मदनपुर थाने में अपने भासुर और उसकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं इस घटना के बाद से दोनों आरोपी घर से फरार हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.