बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्मों के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। अब हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान शूटिंग छोड़कर अपने मेकअप आर्टिस्ट राजू नाग का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


और साथ ही उन्होंने राजू के लिए ‘हैप्पी बर्थडे’ भी गाया। अब सलमान का ये अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। बता दें, राजू सलमान खान के साथ सालों से काम कर रहे हैं।





