सेंधमारी कर दुकान में घुसा, करंट लगने से हुई मौ’त:सुपौल में दुकानदार ने बताई पुलिस को पूरी घ’टना

सुपौल में चोरी के दौरान एक चोर की मौत हो गई। लोगों को इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह तब हुई, जब दुकानदार शॉप पर पहुंचा। दुकान की दीवार टूटी हुई थी और अंदर बिजली की तार से लिपटा शव पड़ा था। आशंका जाहिर की जा रही है कि चोरी की नियत से सेंधमारी चोर दुकान में घुसा होगा और इसी दौरान करंट लगने से उसकी जान चली गई। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनपुर कुपहा टोल प्लाजा के पास की है।

मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। - Dainik Bhaskar

मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। गुरुवार को दुकान संचालक आसनपुर कुपहा निवासी राम प्रवेश रॉय पहुंचा तो शव देखा। इसके बाद घटना की सूचना संचालक ने पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मामले को लेकर किशनपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि चोरी करने के लिए चोर दुकान में घुसा था, जहां बिजली की करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading