हाईस्कूलों में शिक्षक नियुक्ति के लिए नया शिड्यूल जारी:काउंसिलिंग 20 से 23 अगस्त तक, 26 अगस्त को नियुक्ति पत्र मिलेगा

पटना। शिक्षा विभाग ने हाईस्कूलों में 32714 शिक्षक नियुक्ति के लिए वैसे नियोजन इकाइयों के लिए नया शिड्यूल जारी किया गया है, जिनमें मेधासूची तैयार नहीं हो पाई थी। इन नियोजन इकाइयों में 20 से 23 अगस्त तक मेधासूची में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी।

इसमें अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 26 अगस्त को दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने जिलों को पत्र भेज कर कहा है कि निर्धारित तिथि तक काउंसिलिंग कार्य पूरा कर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दें।

नगर निकाय नियोजन इकाई में नियुक्ति संबंधी कार्य मेधा सूची औपबंधित प्रकाशन के बाद दावा आपत्ति निराकरण कर मेधा सूची का अनुमोदन नहीं किया जा सका था।

जिला परिषद नियोजन इकाई द्वारा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर ससमय नियुक्ति नहीं होने के साथ ही अन्य कारणों से नियुक्ति प्रक्रिया में बाधा पड़ी थी। इसलिए अब उन नियोजन इकाइयों के लिए संशोधित शिड्यूल जारी किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.