दरभंगा में तालाब में डूबकर वृद्ध की मौ’त:रोज तालाब से कमल का फूल तोड़कर भगवान को चढ़ाता था

दरभंगा के कठरा गांव के एक व्यक्ति की मौत तालाब में डूबने से हो गई। वह तालाब में नहाने और भगवान को चढ़ाने के लिए फूल तोड़ने गए थे। इस दौरान वह डूब गए और उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि रामसेवक झा पिता बटुक नारायण झा उम्र 83 वर्ष गांव कठरा थाना मनिगाछी जिला दरभंगा के निवासी है। वह रोज की भांति तालाब में नहाने के लिए गए थे और तालाब से कमल का फूल तोड़ कर भगवान को चढ़ाते थे।

Darbhanga:तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की हुई दर्दनाक मौत  - YouTube

वह भगवान को चढ़ाने के लिए फूल काफी सातों से तोड़ते आ रहे हैं। रोज की भांति तालाब से कमल का फूल तोड़ने गए थे। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान परिजन तालाब पर गए तो उन्होंने मृतक का कपड़ा और कमल का फूल वहां पाया। लोगों ने तालाब में उनकी तलाश शुरू कर दी तो उनकी लाश तालाब में मिली। इस दौरान तालाब पर काफी भीड़ इकट्टा हो गई। गांव के सरपंच और मुखीया भी वहां पहुंच गए।

इस बारे में उनका भतीजा मुरारी झा ने बताया कि वह रोज की भांति तालाब में नहाने गए थे उनका पैर किसी चीज में फंस गया होगा और वह डूब गए होंगे। उन्होंने कहा कि वह वर्षों से तालाब से फूल तोड़कर भगवान को चढ़ाते आ रहे हैं। जब फूल तोड़कर वापस नहीं लौटे तो हमलोगों ने खोजबीन आरंभ कर दी। इस दौरान उनका कपड़ा और फूल तालाब किनारे मिला। तालाब में ढूंढने पर उनकी लाश मिली। उन्होने बताया कि हम लोगों ने गांव के डॉक्टरों को दिखाया तो उन्होंने डीएमसीएच रेफर कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading