मोतिहारी में घर में लगी भी’षण आ’ग:बेटी की शादी के लिए रखा था सामान, 1.5 लाख कैश सहित 6 लाख की संपत्ति जलकर राख

मोतिहारी में देर रात्रि अचानक घर मे भीषण आग लगने से डेढ़ लाख कैश सहित छह लाख रुपया का सम्पत्ति जलकर राख। घटना ढाका थाना क्षेत्र के गड़हिया में बीते देर रात्रि निजामुद्दीन अंसारी के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपट देख आसपास के लोग की नजर गई। सभी आग बुझाने में जुटे, लेकिन आग के लपट के आगे किसी की कुछ नहीं चल रही थी। सभी आग के लपट के आगे विवश नजर आ रहे थे, अपनी घर को जलता लोग देख निजामुद्दीन रो रहा था, उसके घर की खुसी उस आग में जल रही थी।

राज्य-शहर | Local - Dainik Bhaskar

आग की जिस तरह की लपट थी, उससे लग रही थी कि पूरे गांव को अपने आगोश में लेने के लिए आतुर थी, ग्रामीण कुछ समझ नहीं पा रहे थे। कि आग कैसे बुझाया जाए तब तक अचानक तेज बारिश आई और आग को बुझा दिया, तब जा कर ग्रामीणों ने राहत की सास ली

निजामुद्दीन बेटी की शादी के लिए रखा था घर में पैसा जल कर हुआ राख

निजामुद्दीन ने बताया कि आग कैसे लगा पता नहीं चला सभी सो रहे थे, आग की गर्मी से पता चला, जब तक कुछ समझते तब तक चारो तरफ से आग पड़क लिया था, बेटी की शादी के लिए घर मे डेढ़ लाख रुपया कैश और शामान रखे थे। सब कुछ जल कर राख हो गया। अब बेटी की शादी कैसे होगा रही कह रो रहा था।

क्या कहते है सीओ

ढाका सीओ ने बताया कि घटना की जानकरी मिली है, सीआई को जांच करने के लिए भेजे है। सीआई के रिपोर्ट आने के बाद जो भी सरकारी मुआबजा होगा दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading