गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास एनएच 27 पर एक अनियंत्रित कार ने ट्यूशन पढ़ कर लौट रहे दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। इससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान सोनबरसा गांव निवासी प्रमोद यादव के 8 वर्षीय बेटा राहुल कुमार और बच्चा यादव के 10 वर्षीय बेटा और अजय कुमार के रूप में की गई ।व ही इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गई है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक राहुल कुमार और अजय कुमार दोनों चचेरे भाई थे हमेशा की तरह आज भी ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रहे थे इसी बीच nh27 पार करने के दौरान वाहन को देखकर दोनों भाई सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों को पार होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन एक अनियंत्रित कार्य काल बनकर आई और दोनों भाई को रौंद डाली जिसे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों काफी होनहार थे और पढ़ने में भी काफी अच्छे थे दोनों साथ खेलते पढ़ते और साथ मे रहते थे लेकिन किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि साथ-साथ दोनों की अर्थी निकलेगी। इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।

मृतक के पिता मजदूरी करते है। राहुल घर का इकलौता चिराग था जो हमेशा के लिए बुझ गया। मृतक राहुल दूसरी कक्षा के छात्र था पढाई में काफी अच्छा करने के कारण स्कूल के शिक्षकों द्वारा उसे प्रमोट कर दूसरी कक्षा में भेज दिया था पढाई में अच्छा करने के कारण उसे कई बार सम्मानित भी किया जाता था। वही अजय भी पढ़ाई में तेज था तीन भाइयों में सबसे छोटा था।




