छपरा में नदी तट पर बालू धंसा, 2 की मौ’त:बालू के टीले पर बैठे थे दोनों, अचानक धं’सा; दबने से मौ’त

छपरा जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत नदी तट पर बालू धंसने से 2 मजदूर अचानक नदी में जा गिरे और उनके ऊपर अरार गिरने से दोनों दब गए। इसके बाद घाट पर मौजूद नाविकों द्वारा दोनों को आननफानन में बालू हटाकर नदी से निकाला गया और दिघवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

बेटी की शादी के लिए रखा था सामान, 1.5 लाख कैश सहित 6 लाख की संपत्ति जलकर  राख | Goods were kept for daughter's wedding, property worth 6 lakhs  including 1.5 lakh

इसके बाद दोनों मजदूरों की पहचान मुजफ्फरपुर के सतरा जिले के बाजी बुजुर्ग गांव निवासी मनोज मुखिया के पुत्र कुंदन कुमार एवं योगेंद्र मुखिया के पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गई। इसके बाद इस बात की सूचना उनके घर वालों को दी गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि दोनों बालू घाट पर बाल उतार रहे थे। जिसके कारण बालू धंसने से अचानक वह बालू में जमकर नदी में चले गए। इसके कारण उनकी मौत हुई है।

अवतार नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवक खाली नाव से छपरा आए थे और अवतार नगर थाना क्षेत्र घाट पर नाव से उतरकर एक दुकान पर चाय पीने के बाद नदी घाट पर ही बालू के टीले पर बैठे हुए थे। अचानक बालू धंसने गिरने के कारण दोनों नदी में चले गए और उनके ऊपर काफी मात्रा में बालू मिट्टी गिरने से दोनों उसी में दब गए। इसके बाद आननफानन में दोनों को दिघवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हुई है। वहीं पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading