‘पति नहीं प्रेमी के साथ रहूंगी…नहीं तो म’र जाऊंगी’:बक्सर से बॉयफ्रेंड के साथ भागी महिला; बोली- पति पी’टता है

बक्सर में एक महिला पति को छोड़ प्रेमी संग रहना चाहती है। उसका कहना है कि प्रेमी के साथ ही रहेगी, नहीं तो जा’न दे देगी। बक्सर से प्रेमी संग भागी महिला को पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से ब’रामद किया है। महिला अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ अपनी बहन के घर चली गई थी। जिसकी भ’नक लगते ही परेशान ससुराल वाले टाटा से दोनों को लेकर बक्सर के चौगाई के मुरार थाना पहुंचे।

यहां भी विवाहिता अपने पति के साथ नहीं रहने की बात पर अड़ी रही। उसने अपने प्रेमी के साथ ही रहने के लिए जिद पकड़ ली। उसने कहा- अब प्रेमी के साथ ही जिंदा रहूंगी या म’र जाऊंगी। जिस पर थाने ने दोनों के परिवार को बुला कर लिखित समझौता कराकर प्रेमी के संग रहने के लिए भेज दिया गया। मामले का खु’लासा होने के बाद ससुराल वाले भी महिला को रखने के लिए तैयार नहीं थे।

मिली जानकारी के अनुसार, 6 -7 साल पहले भोजपुर जिले के दौलतपुर के रहनेवाले मंजीत कुमार (पिता -उमेश यादव) का जिले के बख्तियारपुर की रहनेवाली चिंता कुमारी (पिता -जीतन यादव) से स्कूल में अफेयर हुआ। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मिलना-जुलना बढ़ता गया। चिं’ता ड’र से इस बारे में अपने परिवारवालों को कुछ नहीं बता पाई। इसी बीच उसके पिता ने उसकी शादी बक्सर जिले के पुरैना गांव के युवक से कर दी।

चिंता कुमारी की शादी एक साल पहले हुई थी। उसका कहना है कि उसे पति के साथ नहीं रहना, वो पीटता है। दिव्यांग है। इसलिए तीन दिन पहले रात 10 बजे के करीब अपने पहले प्रेमी मनजीत कुमार को फोन कर बुलाया और दोनों उसकी दीदी के यहां टाटा चले गए। उसे अपने प्रेमी के साथ ही रहना है। इधर ससुराल वालों को जब वह नहीं मिली तो थाना में इसकी सूचना दी गई। तभी अचानक पता चला कि वह अपने दीदी के पास है, जो टाटा में रहती है। जहां से दोनों को मुरार थाना लाया गया।

वही चिंता के प्रेमी मनजीत कुमार ने बताया कि स्कूल में पढ़ने के दौरान हम दोनों के एक दूसरे से प्यार हो गया। हमदोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन चिंता डर से अपने पिता को ये बात बता नहीं पाई। उसकी शादी के बाद हमने कुछ दिन बात भी नहीं की। सोता अब शादी हो गई है तो वो अपनी दुनिया में खुश रहे। लेकिन कुछ दिन के बाद फिर बातचीत शुरू हो गई। वो बार-बार भाग चलने की बात कहने लगी, तो मैं भी रात में उसके ससुराल पुरैना गया वहां से उसे लेकर टाटा चले गए। अब हमदोनों साथ ही रहेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading