पटना। इंस्टाग्राम पर पटना की रहने वाली एक लड़की (विवाहिता) से मंटू कुमार नाम के युवक ने दोस्ती की। दोनों के बीच काफी चैटिंग हुई। फिर दोनों ने एक-दूसरे अपना मोबाइल नंबर एक्सचेंज किया। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग की जगह फोन पर बातें होने लगी। इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़की की मानें तो मंटू कुमार उसके घर आने-जाने लगा। तब वो संदलपुर इलाके में किराए पर अकेले रहती थी। उस दौरान दोनों के बीच शा’रीरिक संबंध भी बने। लड़की का दावा है कि वो बार-बार उसे पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करता था और नौकरी लगावा देने की बात कहता था।
14 अप्रैल 2020 को मंटू और वो करौटा स्थित जगदम्बा स्थान मंदिर गए। वहीं पर युवक ने सिंदूर से उसकी मांग भर दी। न कोई पंडित था और न कोई मंत्र पढ़े गए। बस शादी हो गई। किराए के मकान में काफी समय तक दोनों हसबेंड-वाइफ की तरह रहे।
मगर, चंद महीनों में मंटू का व्यवहार बदलने लगा। लड़की का आ’रोप है कि वो दो बार प्रेगनेंट हुई। 2021 में उसे पटना के ही एक महिला डॉक्टर के पास ले गया। इलाज कराने के बहाने उसका अबॉर्शन करवा दिया। जब वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो मेल डॉक्टर से इलाज कराया। पानी चढ़ावाया और फिर मेडिसिन खिला फिर से अबॉर्शन करवा दिया।
बात 22 जून की है। मंटू कटिहार जाने की बात करने लगा। उसकी मां, बड़े भाई और भाभी, कटिहार में मिचाई बाड़ी हरदेगंज रहती हैं। जबकि, मूल निवासी वो बक्सर जिले के दहिवर का है। पटना में संदलपुर के पास एक वो एक हॉस्टल में रहता था। लड़की का दावा है कि वो एक राजनीतिक संगठन से जुड़ा हुआ है और उसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर है।
लड़की ने बताया कि साल 2010 में पिता ने एक प्राइवेट टीचर से उसकी शादी कर दी थी। तब उसकी उम्र 18 साल थी। उसकी एक बेटी भी है। शराब के नशे में अक्सर उसका पति उसकी पि’टाई करता था। इससे तं’ग आकर वो अलग हो गई। कोर्ट में डिवोर्स के’स भी फाइल है। यह सब जानने के बाद मंटू ने उससे दोस्ती की। मंदिर में शादी किया। अब वो उससे पीछा छुड़ाना चाह रहा है। यही कारण है कि 22 जून को मंटू ने कटिहार जाने की बात कही। वो अपने परिवार के पास जाना चाहता था। वो पटना से निकला भी। मगर, वो कटिहार की जगह सिल्लीगुड़ी चला गया। इसके बाद 29 जून को पटना आया भी तो मिला नहीं। मुझे बताया भी नहीं। जब मिलने के लिए उसके हॉस्टल गए तो वहां नहीं मिला।
