मुजफ्फरपुर। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिाकरी डॉ. सतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जिले में एक भी डेंगू के मरीज नहीं हैं। जनवरी में ही एक सस्पेक्टेड मरीज आया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
कहा, लोग कहीं भी जाकर सिर्फ एनएस 1 टेस्ट के आधार पर अपने आप को डेंगू का मरीज मान लेते हैं, जबकि ऐसे मरीजों को सस्पेक्टेड मरीज की श्रेणी में रखा जाता है। वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि बरसात के कारण इस बार श्रावणी मेले में भी डेंगू पर लोगों को जानकारी के साथ डिस्प्ले लगाया गया है।
बरसात में हमारे घर के आसपास साफ पानी जमा होता है और उसमें डेंगू के एडीज मच्छर ज्यादा पनपते हैं। कुढ़नी से लेकर गरीबनाथ तक जगह-जगह विभाग ने अपना शिविर लगाया है।


