मुजफ्फरपुर : जिले भर में सावन की तीसरी सोमवारी को छोटे-बड़े शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

मुजफ्फरपुर : सावन मास की तीसरी सोमारी पर जिले भर में छोटे-बड़े शिवालयों में शिव के भक्तों ने श्रद्धा व आस्था के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान भोले भंडारी के विभिन्न नामों से जयकारे लगाए गए।

इससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। बता दें कि तीसरी सोमारी को प्रखंड के फुलाढ़, छाप, बड़ादाउद, कमलपुरा, सरमस्तपुर, जाफरपुर, पारू समेत सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

कई स्थानों पर शिव जागरण तो कई स्थानों पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। विशेषकर महिलाओं ने मनोकामना पूर्ण के लिए विधिविधान से सोमारी का व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की।

वहीं सांध्य बेला में सभी शिव मंदिरों में पंडितों व भक्तों ने मिलकर भगवान भोले को भोग लगाकर के साथ उनकी आरती उतारी। वहीं जयकारें भी जलाए। चारों तरफ भगवान रंग में भगवान शिव के भक्त ही नजर आ रहे थे।

सड़कों पर झूंड में कांवड़िये बोल बम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं विभिन्न सेवा दलों ने कांविड़यों की सेवा के लिए भव्य शिविर का आयोजन किया जिसमें सभी प्रकार की सेवा के लिए उत्तम प्रबंध किए गए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.