तीसरी सोमवारी पर बनारसी पान से सजे साहूपोखर महादेव:वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ रूद्राभिषेक, सुख-संपत्ति और मोक्ष देते है महादेव

मुजफ्फरपुर में तीसरी सोमवारी पर साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर मे भगवान भोलेनाथ का 5100 बनारसी पान के पत्ते से महाश्रृंगार किया गया। आचार्य पंडित अजय झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रूद्राभिषेक कर पंचामृत स्नान करा षोडशोपचार पूजन के उपरांत महाश्रृंगार कर धूप-दीप से आरती की गयी।

तदोपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि सुख-संपत्ति और मोक्ष देने वाले महादेव है इनकी भक्ति पूजा से मनुष्य का जीवन का उद्धार हो जाता है। पान देवी-देवताओ को अतिप्रिय है।

बिना पान के भगवान पूजा स्वीकार नही करते है। भगवान पूजा स्वीकार कर संसार का कल्याण करे इसी उद्देश्य से भोलेनाथ को पान से महाश्रृंगार किया गया है।

इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित जितेन्द्र तिवारी, पंडित राकेश तिवारी, पंडित राजेन्द्र झा, शिवशंकर साहू, निर्मला साहू, मनीष सोनी, श्रीरंजन साहू, विवेकानंद मिश्र, धीरज सिन्हा, रौशन तिवारी, राजेश कुमार सहित दर्जनो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.