कांवड़ियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन:कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला, श्रावणी मेला स्पेशल से होगी सुविधा

मुजफ्फरपुर। श्रावणी मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 02 अगस्त से 12 अगस्त तक प्रतिदिन 03258/03257 दानापुर-भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है।

गाड़ी संख्या 03258 दानापुर-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 02.08.22 से 12.08.22 तक दानापुर से प्रतिदिन 07.30 बजे खुलकर 13.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 03257 भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल दिनांक 02.08.2022 से 12.08.2022 तक भागलपुर से प्रतिदिन 14.30 बजे खुलकर 21.00 बजे दानापुर पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में यह श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन दानापुर और भागलपुर बीच पटना, राजेंद्रनगर टर्मिनल, पटना साहिब, फतुहा, खुसरूपुर, बख्तियारपुर, अथमलगोला,बाढ़, मोकामा, हाथीदह, बड़हिया, डुमरी, मनकट्ठा, लखीसराय, किउल, कजरा, अभयपुर, जमालपुर एवं सुलतानगंज स्टेशनों पर रूकेगी । इस स्पेशल ट्रेन में एस.एल.आर. के 02 तथा साधारण श्रेणी के 16 कोच सहित कुल 18 कोच होंगे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading