दादी बोलकर घर में घु’से दो अ’पराधी, लू’टपाट का वि’रोध करने पर ग’ला द’बाकर ह’त्या

गया जिले के मानपुर प्रखंड के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के पटवाटोली मुहल्ले में चौंका देनेवाली घटना हुई है। अपराधियों ने वृद्ध महिला के घर में घुस कर न केवल लूटपाट की घटना को अंजाम दिया बल्कि दो में से एक वृद्ध महिला की हत्या भी कर दी। वहीं दूसरी वृद्ध महिला के हाथ पैर बंधे पड़े थे और उसे चौंकी के नीचे छोड़ दिया था। यही नहीं उसके मुंह पर टेप भी चिपका हुआ था। अचरज की बात है कि अपराधियों ने इस घटना को कब अंजाम दिया इस बात की न तो मुहल्ले के लोगों को ही भनक लग सकी और न ही पुलिस ही देर रात तक किसी प्रकार का कोई सुराग ढूंढ सकी है। घटना का खुलासा सोमवार की शाम 8 बजे के करीब हुआ।

घर के बाहर की तस्वीर। - Dainik Bhaskar

घटना बुनकर नगरी पटवाटोली स्थित नई दिल्ली पार्क मोहल्ले का है। इधर घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट हुई थी। मौके पर पुलिस के जवान की तैनाती की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने मगध मेडिकल अस्पताल भेजा है। मृतका की पहचान स्व बाढ़ो राम की विधवा 75 वर्षीय रोहनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका अपनी सौतन रूणा देवी (80वर्ष) के साथ अपने घर में रहती थी। उस घर में उन दोनों के अलावा कोई नहीं रहता था। खास बात यह भी है कि दोनों में से किसी भी महिला के कोई संतान नहीं हैं।

डीएसपी घुरन मंडल ने लूटपाट की घटना से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी खराब बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बाढ़ो राम की मौत लगभग 10 वर्ष पहले हो गई थी। उसकी दोनो विधवाएं निःसंतान थीं। उसके घर में दोनों महिलाएं एक साथ रहती थी। मृतका के कुछेक परिजनों की मानें तो सोमवार सुबह नई दिल्ली पार्क के तरफ वाली दरवाजे पर रोहनी देवी बैठी हुई देखी गई थी। उसी समय दो युवक दादी-दादी कहते हुए उसके घर में घुसे थे। उन युवकों ने दोनों महिलाओ को कब्जे में लेकर बंधक बना लिया और लूटपाट शुरू कर दिया। इस दौरान विरोध करने पर रोहनी देवी को घर में पड़ी प्लास्टिक के रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी गई। साथ ही दूसरी महिला के मुंह पर टेप लगाते हुए रस्सी से बांधकर अपराधी फरार हो गए।

अब मुहल्ले के लोगों की बात

इधर देर शाम लगभग आठ बजे तक रोहिणी देवी के घर का दरवाजा खुला देख कर पड़ोसियों ने मृतका के परिजनों को सूचना दी कि उसके घर का दरवाजा अब तक खुला पड़ा है। इस पर उसके परिजन आननफानन में मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।

वहीं सूत्रों का कहना है कि सुबह मृतका दूध लेने के लिए पास के ही एक खटाल में जाती थी। उस समय वह देखी भी गई थी। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि शाम ढलने से पहले उन महिलाओं में से एक को मुहल्ले में ही ठेले पर चाट खाते हुए देखा गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading