देवर के नाम पर धड़कने लगा भाभी का दिल, कॉन्ट्रैक्ट किलर से करवा दी पति की धड़कन बं’द

किशनगंज : एमजीएम कॉलेज के प्लम्बर पप्पू की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा पुलिस ने किया है. पुलिस ने इस मामले में मारे गए पप्पू की पत्नी प्रीति सहित 3 मुलजिमों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि यह हत्या प्लम्बर की पत्नी ने कॉन्ट्रैक्ट किलर के जरिए करवाई है.

तीन मुजलिमों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया एमजीएम कॉलेज प्लम्बर हत्याकांड सुलझाने का दावा.

बता दें कि मंगलवार 26 जुलाई को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्लम्बर पप्पू की हत्या घर लौटते वक्त गोली मारकर कर दी गई थी. पुलिस का दावा है कि प्लम्बर की पत्नी प्रीति ने अपने देवर के प्यार में पागल होकर हत्या की साजिश रची और इसे अंजाम देने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर को सुपारी दे दी.

बता दें कि इस हत्या के बाद पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठने लगे थे. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर लाश पत्नी प्रीति के सुपुर्द कर दिया और पत्नी के ही बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की. एसपी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अनवर जावेद की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया.

सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी किशनगंज ने इस मामले में कुल 6 लोगों की संलिप्तता की बात कही. एसपी के मुताबिक, पप्पू की पत्नी, देवर और एक अन्य मुलजिम को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी बचे 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. पुलिस ने हत्या में उपयोग किए पिस्टल सहित 6 मोबाइल भी जब्त किए हैं.

एसपी ने बताया कि प्रीति का अपने देवर से प्रेम प्रसंग था. इसीलिए वह अपने रास्ते से पति को हटाना चाहती थी. इसके लिए उसने कॉन्ट्रैक्ट किलर का सहारा लिया. एसपी ने कहा कि इस मामले का उद्भेदन करनेवाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.