खुला कोसी का बैराज:सुपौल में 56 में से 35 फाटक खोले गए, नेपाल में बारिश से बिहार में नदियां उफान पर प

पटना। नेपाल में लगातार बारिश से बिहार की कई नदियां उफान पर है। कोसी, बागमती, कमला, महानंदा, परमान, सरयू का जलस्तर कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर है।

सुपौल में कोसी बैराज के 56 में 35 फाटकों को खोल दिया गया है। इससे 2 लाख 41 हजार 5 सौ 35 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं गोपालगंज में भारी बारिश के कारण सदर अस्पताल में पानी भर गया है। जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।

मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान जताया है। मूसलाधार बारिश के साथ बिजली चमकने और बादल के गरजने वाले जिलों में पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल और अररिया है। जबकि पश्चिमी चंपारण और किशनगंज में मध्यम दर्जे की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading