गजब टेक्नोलॉजी! दो मंजिले जर्जर मकान को जैक से 3 फीट उठा डाला

बगहा :  हम आप अक्सर कई परेशानियों से दो चार होते रहते हैं. ऐसे में कई बार हमारे लिए नई टेक्नोलॉजी काफी सहायक सिद्ध होती है. ऐसे भी देखा जाए तो वर्तमान समय में हमारे जीवन के अधिकतर आवश्कताओं की पूर्ति तकनीक की मदद से हो रही है. इसी क्रम में बगहा के रामनगर नारायणपुर में टेक्नोलॉजी का हैरतपूर्ण कारनामा देखने को तब मिला जब लगभग 70 वर्ष पुराने 2 मंजिला इमारत को तकनीक की मदद से ऊंचा किया गया.

Man uses 100 jacks to lift his house by three feet - India News

मकान मालिक गौरव पांडे के इस मकान को अपने वर्तमान सतह से उठाकर उसे तीन फीट की नई ऊंचाई पर स्थापित किए जाने के कार्य को देखने के लिए भीड़ जुटी रही. इसे देखने के लिए दूर- दूर से लोग जुटे. गौरव पांडे के अनुसार, पूर्वजों द्वारा बनवाया गया घर काफी पुराना था. कई बार सड़कों के निर्माण के बाद इसकी प्लिंथ हाइट कम हो गई. इस कारण हल्की बारिश होने के होने के बाद भी सड़क और नाला का पानी घर में घुस जाता था.

एक तो मकान पुराना, दूसरा हल्की बारिश में भी पानी का घर में घुस आना मुश्किल स्थिति पैदा कर रहा था. पूरे परिवार को बरसात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. लेकिन, गौरव के पास कोई दूसरा उपाय भी नहीं था क्योंकि इस महंगाई में घर को तोड़कर बनवाना काफी कठिन था. चूंकि यह मकान पूर्वजों द्वारा बनाया गया था तो इसमें गौरव के परिवार की काफी यादें जुड़ी हुई थीं. ऐसे में इसे तोड़ने का इरादा भी नहीं था.

मुश्किल थी कि इतने रुपए भी नहीं थे कि नया मकान बनवा सकें. मकान मालिक गौरव पांडे ने सोशल मीडिया पर देखा कि कैसे पुराने से पुराने मकान को बिना किसी नुकसान के 3 फीट तक ऊंचा किया जा सकता है. तब उन्होंने एक कम्पनी से बात कर अपना मकान ऊंचा कराने की बात कही. बिल्डिंग को कोई नुकसान नहीं होगा और न ही आपको किसी भी तरह की परेशानी होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading