पटना सिटी में छज्जा गिरने से महिला की मौ’त:सब्जी बेच रही थी, अचानक मकान का छज्जा गि’रा

पटना सिटी में बुधवार को एक मकान का छज्जा गिरने से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आननफानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

जमीन पर गिरा छज्जा।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पटना सिटी के मालसलामी थाना के गौरी दास मंडी इलाके में बुधवार को अचानक एक मकान का छज्जा टूट कर गिर पड़ा। इस हादसे में वहां से गुजर रहे एक राहगीर समीप एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान मंजू देवी 40 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने बताया कि मंजू देवी सड़क के किनारे सब्जी बेच रही थी।

इसी दौरान मकान का छज्जा उस पर गिर पड़ा और वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि आने जाने वाले इसकी चपेट में आने से कई लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें हल्की-फुल्की चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते हैं स्थानीय थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading