युवती ने किया आ’त्महत्या:कमरे में पंखे से ल’टकी हुई मिली ला’श, जांच में जुटी पुलिस

मधुबनी जिला के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के भैयापट्टी में बीती रात युवती ने गले फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव के चौकीदार इसकी घटना की सूचना दी। चौकीदार ने तुरंत ही स्थानीय थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद कमरे में पंखे से लटका हुआ शव देखा और शव को पंखे से नीचे उतर कर अपने कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

वहीं इस घटना को लेकर आसपास के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं मौके पर पुलिस पहुंचकर इस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं मृतक की पहचान मनीषा कुमारी (18) पिता विश्वनाथ यादव वार्ड नंबर 11 भैयापट्टी गांव निवासी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार वाले दिल्ली में रहते हैं यहां पर अपनी भाभी के साथ 1 महीने पहले ही घर आई हुई थी। वही इसकी सूचना मृतक के परिवार वालों को भी दी गई है। इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक अपने परिवार में तीन बहन और एक भाई है दो बहन की शादी हो चुकी है। वहीं बासोपट्टी थाना इस घटना के संबंध में बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम हो पाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.