हा’दसा में युवक की मौ’त:खाद लाने के लिए बाजार जा रहा था,तेज रफ्तार वाहन ने मारी ट’क्कर

जहानाबाद गया NH 83 पर राम लखन यादव कॉलेज के समीप एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके कारण उस व्यक्ति की मौत हो गई। उस व्यक्ति का नाम राजेश प्रसाद लगडु कोढिया का निवासी बताया जाता है। यह व्यक्ति बुधवार को करीब एक बजे बजे अपने घर से निकलकर खाद लाने के लिए जहानाबाद आ रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दिया, जिसके कारण वह सड़क पर गिर गया।

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।

आसपास के लोगों ने जब देखा कि सड़क पर एक आदमी गिरा हुआ है। उसे इलाज के लिए जहानाबाद के सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इसके परिवार में कोहराम मच गया परिवार जनों के रोते-रोते बुरा हाल है। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई है।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लेकिन जिस तरह से या अचानक घटना घटी है इससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। किस वाहन द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है जांच के बाद घटना के अंजाम देने वाले वाहन चालक एवं वाहन को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेकिन जो भी हो ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से उसके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। इसलिए जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है। लोगों का कहना है कि इस व्यक्ति को मुआवजा दिया जाए जिससे इसके परिवार का भरण पोषण हो सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.