सड़क हादसा:पेट्रोल भराने निकला था, ट्रैक्टर के च’पेट में आने से बाइक सवार की गई जा’न

गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के पगरा ग़ांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान कोड़वलीया ग़ांव निवासी रामप्रीत वर्मा के बेटा नेबु लाल वर्मा के रूप में की गई ।

पेट्रोल भराने घर से निकला था, ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार की गई  जान | Had left home to fill petrol, bike rider died due to tractor hit -

दरअसल घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि कोड़वलीया गाँव निवासी मृतक़ रामप्रीत वर्मा बाइक द्वारा शुक्रवार किं रात पगरा बाजार पेट्रोल खरीदने पेट्रोल टंकी पर जा रहा था। तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे जोरदार धक्का मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया वही शव की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया गया। मौत की सूचना पाते ही परिजनो में कोहराम मच गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि मृतक के दो बेटा और एक बेटी है दोनो बेटा बाहर रहकर लकड़ी के काम करते है। वही बेटी की शादी हो गई है। मृतक अपने पत्नी के साथ घर पर रहकर पेट्रोल बेचने का काम करता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.