खगड़िया में बागमती नदी में समाया आशियाना: प्रशासन द्वारा अलेर्ट जारी….

खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड के ठुठी मोहनपुर पंचायत के अग्रहन गांव में एक पक्का कर घर बागमती नदी में समा गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें 20 सेकेंड में ही पक्का घर नदी के तेज बहाव में समाती नजर आ रही है। वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते दिखे। शुक्रवार को कोसी नदी खतरे के निशान से 1.05 मीटर उपर बह रहा है तो बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.46 मीटर उपर बह रहा है। जिसके कारण फिर से जिले में बाढ़ की चिंता सताने लगी है।

नदी का जलस्तर बढ़ने से भरभरा कर बहा पक्का घर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट |  A house engulfed in the Bagmati river in Khagaria, video, a pucca house in  the river

नदी किनारे बसे लोगों को कटाव का डर सताने लगा है। लोग घर छोड़कर दूसरे जगह रहने के लिए डेरा डाल दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार चौथम प्रखंड के ठुठी मोहनपुर पंचायत के अग्रहन गांव निवासी मोगल रजक का पक्का घर बागमती नदी के कटाव का भेंट चढ़ गया है। प्रशासन द्वारा पहले ही नदी किनारे लोगेंा को अलर्ट कर दिया था। जबकि अग्रहन गांव में कटाव स्थल पर कटाव निरोधक कार्य भी किया जा रहा है। मालूम हो कि बीते पांच सालों में बागमती नदी में दर्जनों आशियाना समा चुका है। जबकि 10 एकड़ से अधिक उपजाउ भूमि भी बागमती नदी का भेंट चढ़ चुका है।

प्रशासन के आंकड़ा पर एक नजर डाले तो 33 घर कटाव का भेट चढ़ चुका है। जिसे पर्चा की जमीन व आर्थिक सहायता से मदद की जा रही है। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा अग्रहन गांव में फ्लड फाइटिंग का कार्य भी कराया। हालांकि नदी के जल स्तर में कमी होने के साथ कटाव थम गया था। लेकिन फिर से जैसे ही नदी के जलस्तर बढा तो फिर से कटाव होना शुरू हो गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading