वैशाली ; बिहार के वैशाली जिले के देशरी में दो लोगो की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि दो लोगों की मौत शराब पीने से हुई है हालांकि इस संबंध में परिवार के लोग कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं. मृतकों में वैशाली जिले के देशरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर गांव निवासी सुनील चौधरी एवं महुआ थाना क्षेत्र के भदवास गांव निवासी विकास चौधरी हैं.

बताया जा रहा है कि मृतक दोनों सगे साढू हैं जो दो दिन पहले देशरी थाना क्षेत्र के नयागंज में एक दोस्त के यहां छठी के दौरान खाना खाने गए थ. भोज खाने के बाद चार लोगों की तबियत अचानक बिगड़ने लगी जिसमे दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों का चोरी चुपके से इलाज कराया जा रहा है. इस घटना को लेकर वैशाली एसपी ने महनार एवं महुआ एसडीपीओ को जांच के आदेश दिये हैं.





