जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के तेतरिया गांव में दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला कर एक ही परिवार के तीन लोगों को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों को स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा इलाज के लिए लक्ष्मीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान वासुदेव यादव, चंपा देवी, नन्हू यादव के रूप में हुई है।
![]()
जानकारी के अनुसार एक स्कार्पियों से तीन लोगों ने तेतरिया गांव के वासुदेव यादव के घर पर चढ़कर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मुन्ना यादव अपने तीन साथी के साथ आकर गांव में सब के साथ गाली-गलौज कर रहा था। जो दबंग प्रवृत्ति का बताया जाता है।

पुराना झगड़ा को लेकर बासुदेव यादव, चंपा देवी और नन्हू यादव को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर घायल बासुदेव के सिर में काफी चोट लगी है। डॉक्टर ने वासुदेव यादव के सिर के 15 टाका लगाया है। वही चंपा देवी के आंख के नीचे चोट लगी है। परिजनों ने इस घटना की सूचना लक्ष्मीपुर थाने पुलिस को दी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




