मुख्यमंत्री योगी ने आगरा में तिरंगा रैली का किया शुभारंभ: युवाओं में दिखा उत्साह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ चुके हैं। वह खेरिया सिविल एयरपोर्ट से सीधे कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे। यहां आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा-जागरूकता रैली का हरी झंडी दिखाकर शुरभारंभ किया।

सर्किट हाउस पर सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर आगरा आए । उनका काफिला खेरिया एयरपोर्ट से कमिश्नरी चौराहे के लिए रवाना हुआ। कमिश्नरी चौराहे पर हर घर तिरंगा-जागरूकता रैली में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों का उन्होंने उत्साह बढ़ाया। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर बने सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। इसके बाद हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागी मुख्यमंत्री योगी द्वारा झंडी दिखाए जाने के बाद आगे बढ़े और जनता को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर में तिरंगा फहराने का संदेश देते नजर आए। मुख्यमंत्री योगी रैली का शुभारंभ करने के बाद मेट्रो डिपो के स्थलीय निरीक्षण के लिए निकल गए।

सीएम योगी के पहुंचते युवा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
तय कार्यक्रमों के अनुसार सीएम योगी ने मेट्रो ट्रेन का डिजीटल अनावरण किया। इसके बाद वृक्षारोपण किया। आखिर में वह भाजयुमो के प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत करने पहुंचे। भाजपा युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज समापन हो रहा है। सीएम योगी के सुनने के लिए युवा उत्साहित नजर आए। फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए युवा भाजपा नेता हिस्सा ले रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी रोकी, वीआईपी पास नहीं था
भाजयुमो प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम स्थल पर भाजपा जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाह की गाड़ी रोक ली। मैन गेट पर तैनात भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गाड़ी का वीआईपी पास दिखाने को कहा। जिलाध्यक्ष के पास वीआईपी पास नहीं था। गेट के बाहर ही काफी देर तक गाड़ी खड़ी रही बाद में किसी तरह जिलाध्यक्ष गाड़ी को लेकर अंदर घुसे। मेन गेट पर तैनात भाजयुमो के कार्यकताओं आगरा से बाहर के थे। वह आगरा जिलाध्यक्ष नहीं पहाचनते थे। गेट पर प्रवेश को लेकर हंगामा होने पर बृज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत और युवा जिलाअध्यक्ष हरिओम रावत मैन गेट पर आकर नाराजगी जताई और युवाओं को समझाया कि सांसदों, विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों की गाड़ी नहीं रोकनी है।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.