पिता के पी’टने से 3 साल की मासूम कोमा में:ज्यादा समय तक खेलने से था ना’राज; मासूम को फर्श पर प’टका

हैदराबाद में एक पिता ने तीन साल की बच्ची को बेरहमी से पीट दिया। इस हैवानगी के बाद बच्ची कोमा में है। मासूम की मां सना फातिमा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिता बासित खान पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। फिलहाल, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।यह घटना शनिवार शाम सैफाबाद के एसी गार्ड में हुई। इसके बाद रविवार को फातिमा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि सकीना (बच्ची) बाथरूम में थी और पानी से खेल रही थी। उसे ज्यादा समय हो गया। इस पर बासित भड़क गया। वह करछुल लेकर अंदर गया और बच्ची को पीटना शुरू कर दिया।

ज्यादा समय तक खेलने से था नाराज; पत्नी के छुड़ाने पर मासूम को फर्श पर पटका | Hyderabad Crime News | Three-Year-Old Girl Beaten By Father In Hyderabad - Dainik Bhaskar

गुस्से में बच्ची को फर्श पर पटका
बेटी की रोने की आवाज सुनकर फातिमा दौड़कर आई और बीच-बचाव करने की कोशिश की। बासित ने कथित तौर पर उसे धक्का दिया और गुस्से में बच्ची को फर्श पर पटक दिया। इसके बाद मां ने उसे उठाया और बेडरूम में ले गई। इस दौरान बच्ची के मुंह से झाग निकल रही थी। उसे पास के एक क्लिनिक में ले जाया गया, जहां से उसे उस्मानिया जनरल अस्पताल में भेज दिया गया।

आर्थिक स्थिति के कारण परेशान था पिता
सैफाबाद पुलिस स्टेशन के एसएचओ के सत्तैया ने बताया कि सकीना ऑटो-रिक्शा चालक बासित और फातिमा की चौथी बेटी है। वर्तमान में फातिमा 8 महीने की गर्भवती हैं। उन्होंने बताया कि पिता परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण परेशान है और हमेशा निराश रहता है।

3 साल की मासूम कोमा में है
पुलिस ने बताया कि फर्श पर पटके जाने से बच्ची को चोट आई थी। वर्तमान में मासूम उस्मानिया अस्पताल में भर्ती है और कोमा में है। फिलहाल, पुलिस ने IPC की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और बासित के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत भी धाराएं भी लगाईं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.