सीतामढ़ी में दो महिलाओं को ग्रामीणों ने बनाया बं’धक:ना’बालिग लड़की को नेपाल में बेचे जाने का आ’रोप

सीतामढ़ी में एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर नेपाल में बेचे जाने के आरोप में 2 महिलाओं को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है। घटना जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव की है। जिसकी एक वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में महिला के द्वारा इस बात का स्वीकार की हैं। महिला का कहना है कि सभी साथी थे।लड़की के कहे जाने पर ही उसे नेपाल पहुंचाया गया हैं। महिलाओं के द्वारा ग्रामीणों के डर से अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया की नाबालिग को नेपाल के लोकहा में छोड़ा है। उसे दोनो के द्वारा बैरगनिया बॉर्डर से नेपाल के गौर में छोड़ दिया गया।

सीतामढ़ी: बंधक बनाकर 3 लोगों की जमकर पिटाई, घर में आग लगाने का आरोप

दोनों ने कहा कि लड़की खुद शादी कराने की बात कह रही थी। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों महिला के द्वारा षड्यंत्र रच कर नाबालिग के परिजनों के आंख में धूल झोंक कर उसे नेपाल में बेच दिया है।

दूसरे समुदाय में बेचने का आरोप

इतना ही नहीं ग्रामीणों का कहना है लड़की और उसके साथी अलग अलग समुदाय के है। ऐसे में परिजनों का आरोप है कि वह जानबूझकर उनकी लड़की को दूसरे समुदाय के लोगों के हाथ बेच दिया गया है। जिसके आरोप में दोनो ही महिला को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। घंटो बंधक बनाने की सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर दोनो को मुक्त करा हिरासत में ले ली है।

इस संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। तत्काल दोनों आरोपी महिला को हिरासत में रखा गया है। वहीं उनके निशानदेही पर नेपाल से लड़की को बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है। लड़की के बरामद होने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading