बांका में पकड़ाया मधेपुरा का दो युवक, स्कॉर्पियो में रखी थी 193 बोतल श’राब

बांका में शराब तस्करी के लिए इन दिनों तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कोई फिल्म पुष्पा को देखकर इंस्पायर हो रहा है तो कोई यूट्यूब से नई तरकीब ढूंढ कर तस्करी कर रहा है। हालांकि पुलिस की सक्रियता की वजह से इनकी एक नहीं चल रही है। बांका में सोमवार की देर रात भगवान भोलेनाथ के भक्तों का वेश धारण कर दो युवक शराब की तस्करी करते पकड़े गए।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

गिरफ्तार युवक श्रवण कुमार मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दूसरा युवक रूपेश कुमार मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक ने बताया कि अवर निरीक्षक विष्णु प्रिया के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दोनों युवक पकड़े गए। यह लोग स्कॉर्पियो पर 193 बोतल शराब लेकर मधेपुरा जा रहे थे। इसी दौरान हुजूर चेक पोस्ट पर देवघर से लौटने के दौरान दोनों युवकों को पकड़ा गया।

पुलिस लगातार चला रही है अभियान

बता दें कि शराब तस्करी को रोकने के लिए बांका पुलिस लगातार अभियान चला रही है। झारखंड से सटे सीमावर्ती इलाकों में हर दिन वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान लगभग हर रोज शराब तस्कर भी पकड़े जा रहे हैं। उत्पाद विभाग के अधीक्षक ने बताया कि शराब तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार वाहन चेकिंग अभियान के साथ-साथ छापेमारी अभियान भी चला रही है।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading