गोपालगंज में 12 वर्षीय बच्चे को गंडक नदी में सां’प ने डं’सा, चल रहा इलाज

गोपालगंज के विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र विनोद मटिहानिया गांव में एक 12 वर्षीय बच्चे को ज’हरीले सर्प ने डं’स लिया । सर्प के डसते ही बच्चा अचेत हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। परिजन बच्चे के साथ ही ज’हरीले सां’प को भी अपने साथ लेकर अस्पताल पहुच गए।

डब्बे में रखा सांप।

दरअसल, विनोद मटिहानीया गांव निवासी देवता महतो के 12 वर्षीय बेटा अपने परिजनों के साथ कर्तानाथ धाम भगवान भोले नाथ के जलार्पण करने गए थे।

इसी बीच वह गंडक नदी से नहा कर जब बाहर निकला तभी एक जहरीले सर्प ने उसे डं’स लिया। और नदी में छलांग लगा दी। इसे देख बच्चे के परिजन भी नदी में छ’लांग लगाकर सां’प को पकड़ लिया उर उसे अपने ग’मछे में बांध कर पकड़ लिया।

सांप और बच्चे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचा जहां बच्चे को भर्ती किया गया और डॉक्टरों के देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने पकड़े गए सांप को डॉक्टर को दिखाया। सदर अस्पताल में परिजनों द्वारा लाये गए सांप को देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिलहाल बच्चे का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.