जमुई स्टेशन पर एक मां द्वारा अपने दिव्यांग बच्चे को छोड़ फरार हो जाने का मामला सामने आया है।यह तो गनीमत थी कि बच्चे को काफी देर से वहां पड़ा देख कर आरओ प्लांट के कर्मी सोनू कुमार की नजर पड़ गई और उसने इसकी सूचना जीआरपी थानाध्यक्ष को दिया। जानकारी पाकर जीआरपी के एएसआई संजीव कुमार वहां पहुंचे और आसपास पता कर इसकी सूचना चाइल्ड लाइन के अधिकारियों को दिया।
![]()
जानकारी के अनुसार जमुई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आरओ प्लांट के पीछे लगभग 4 वर्षीय बालक काफी देर से पड़ा था। बच्चा बोल नहीं पाता है। उसका हाथ और पैर भी मुड़ा दिखाई देता है। देखने से ही वह दिव्यांग मालूम होता है। कयास लगाया जाता है कि मां बच्चे को प्लेटफार्म पर छोड़ फरार हो गई । काफी देर से वहां बच्चे को देख उसने इसकी सूचना जीआरपी थाने में देते हुए पानी और बिस्कुट खिलाया।

इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह बताते हैं कि इसकी सूचना चाइल्ड लाइन के अधिकारियों को दिया गया है। बच्चे को उनके सुपूर्द कर दिया जाएगा। मौके पर पहुंचे बरहट प्रखंड के चाइल्डलाइन के कर्मी जीव लाल कुमार ने बताया कि बच्चे को आज अपनी अभिरक्षा में रखेंगे और कल बाल कल्याण समिति को बच्चे को सौंप दिया जाएगा जहां बच्चे की देखभाल की जा सके।




