गोपालगंज में एक महिला की जिंदगी बाल-बाल बच गई। उतरने के दौरान चलती ट्रेन से वह गिर गई। स्थानीय लोगों की वजह से महिला की जिंदगी बची है। फिलहाल, महिला की हालत ठीक है। दरअसल, थावे छपरा सवारी गाड़ी पर सवार होकर कुछ यात्री यात्रा कर रहे थे।

ट्रेन रोकी गई थी
ट्रेन जैसे ही गोपलगंज रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने वाली ही थी कि तभी कुछ बेटिकट यात्री ट्रेन के चैनपुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही बेटिकट यात्री ट्रेन से उतरने लगीं। इसी बीच बरौली प्रखण्ड के रतन सराय ग़ांव निवासी गीता देवी ट्रेन से उतने लगी। जैसे ही वह ट्रेन से उतने ही वाली थी कि ट्रेन अचानक खुल गई। इस वजह से महिला ट्रेन से ही गिर गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल उस महिला को बचा लिया। इससे अनहोनी होने से बच गई। महिला अपने 5 वर्षीय नाती के साथ इलाज कराने गोपालगंज आ रही थी, तभी यह हादसा हुआ।




