जो दल अपने दम पर मुख्‍यमंत्री नहीं बना सका वह PM बनाने के मुंगेरीलाल के सपने देख रहा- तारकिशोर प्रसाद

पटना ; बिहार में सत्‍ता का समीकरण बदलने के बाद से बीजेपी के नेता मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमले कर रहे हैं. अब सूबे के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता तारकिशोर प्रसाद ने कमान संभाल ली है. उन्‍होंने सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो दल अपने दम पर मुख्‍यमंत्री नहीं बना सकता, वह प्रधानमंत्री बनाने के मुंगेरीलाल के सपने देख रहा है. उन्‍होंने कहा कि बिहार में जनादेश का अपमान हुआ है. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि साल 2020 में मिले जनादेश का अपमान किया है. वर्ष 2017 में भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाकर आरजेडी से अलग हुए थे. क्‍या आज आरजेडी भ्रष्‍टाचार से मुक्‍त हो गया है?

जो दल अपने दम पर मुख्‍यमंत्री नहीं बना सका वह PM बनाने के मुंगेरीलाल के सपने देख रहा- तारकिशोर प्रसाद

तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है. उन्‍होंने कहा, ‘जो दल अपने बूते सीएम नहीं बना सका वो पीएम बनाने का मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहा है. बिहार में जनादेश का अपमान हुआ है. साल 2017 में भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाकर आरजेडी से अलग हुए थे. यही बात बीजेपी से अलग होने पर कही. आज क्‍या आजेडी भ्रष्‍टाचार से मुक्‍त हो गई है? क्‍या राजद गंगा स्‍नान कर स्‍वच्‍छ हो गई है? साल 2020 के चुनाव में जदयू ने बीजेपी उम्‍मीदवार के खिलाफ प्रत्‍याशी उतार कर हमें हराने का काम किया था. बिहार के हित में हम सड़क पर उतरेंगे.’

लालू परिवार के खिलाफ चल रही जांच
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि लालू परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में आज भी जांच चल रही है. उन्‍होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री बनने की अकुलाहट ऐसे जनादेश के प्रति विश्वासघात करने तो लिए प्रेरित करती है.

बता दें कि मीडिया में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि नीतीश कुमार साल 2024 में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार होंगे. मुख्‍यमंत्री की शपथ लेने के बाद नीतीश ने इसे सिरे से खारिज किया था. नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्‍यमंत्री और तेजस्‍वी यादव ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ग्रहण किया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading